देश की खबरें | पहलगाम हमले में पाकिस्तान की भूमिका का ‘‘बचाव’’ करने के आरोप में दो और लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर ‘‘पाकिस्तान के साथ सहानुभूति रखने’’ के आरोप में असम में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 58 हो गई है।
गुवाहाटी, 14 मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर ‘‘पाकिस्तान के साथ सहानुभूति रखने’’ के आरोप में असम में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 58 हो गई है।
शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोग सोनितपुर जिले के हैं।
उन्होंने मंगलवार को कहा, ‘‘58 पाक समर्थक सलाखों के पीछे हैं।’’
शर्मा ने कहा कि ‘‘देशद्रोहियों’’ के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रहेगी और ‘‘किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।’’
मुख्यमंत्री ने पिछले सप्ताह यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के प्रावधान के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले, एआईयूडीएफ के विधायक अमीनुल इस्लाम को पहलगाम हमले में पाकिस्तान की भूमिका का ‘‘बचाव’’ करने के लिए देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिसमें अधिकांश पर्यटक थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2025 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

