एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मरीजों की मौत, 203 नये मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 203 नये मामले शनिवार को आये जिससे राज्य में अबतक संक्रमित हुए मरीजों की कुल संख्या 3,16,485 तक पहुंच गई है।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मरीजों की मौत, 203 नये मामले आए

जयपुर, 23 जनवरी राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 203 नये मामले शनिवार को आये जिससे राज्य में अबतक संक्रमित हुए मरीजों की कुल संख्या 3,16,485 तक पहुंच गई है।

वहीं, राज्य में कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत हो जाने से यहां महामारी से अबतक जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2,758 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2758 हो गई।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक जयपुर में 514, जोधपुर में 301, अजमेर में 221, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 114, पाली में 109 और सीकर में 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही संक्रमण के 203 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,16,485 हो गई जिनमें से 3,448 रोगी उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य में 472 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए इससे राज्य में अबतक ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,10,279 हो गई है।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में कोटा के 47, जयपुर के 42, नागौर के 26, जोधपुर के 18, भीलवाड़ा के 11 नये संक्रमित शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2021 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).