कोरोना वायरस संक्रमण से जयपुर में दो और मृत्यु, 86 नए मामले सामने आए
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जयपुर में दो और मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या 57 से अधिक हो गई है।
जयपुर, 30 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मरीजों की मृत्यु बृहस्पतिवार को दर्ज की गयी। इस बीच 86 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,438 हो गयी है।
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जयपुर में दो और मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या 57 से अधिक हो गई है।
अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
सुबह नौ बजे तक राज्य में 86 नए मामले आए। इनमें से जयपुर में 14, जोधपुर में 59, अजमेर में चार, टोंक में दो, चित्तौड़गढ़ में तीन और कोटा, बारां, धौलपुर तथा अलवर में एक एक नया मामला आया।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया।
राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा है।
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

