देश की खबरें | पंजाब में कोरोना वायरस से दो और की मौत, 19 नए मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बृहस्पतिवार को कोविड—19 संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गयी जबकि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नए मामले सामने आये हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

जियो

चंडीगढ़, 28 मई पंजाब में बृहस्पतिवार को कोविड—19 संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गयी जबकि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नए मामले सामने आये हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर के बाबा बकाला कस्बे के बुनाला गांव की साठ साल की महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 27 मई को उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया था ।

यह भी पढ़े | लॉकडाउन 5.0: गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों से बात कर मांगे सुझाव: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि वह उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी और महिला की स्थिति नाजुक थी और उसे ऑक्सीजन पर रखा गया था। महिला की स्थिति बिगड़ती चली गयी और आज दोपहर एक बज कर 40 मिनट पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया ।

इसी प्रकार, लुधियाना में रेलवे सुरक्षा बल का 49 वर्षीय एक जवान की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर जारी: मुंबई में कोविड-19 से संक्रमित आज 1,438 नए मामले आए सामने, कुल संख्या बढ़कर 35,273 हुई.

पंजाब सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में अमृतसर एवं लुधियाना में हुयी मौत के मामलों को शामिल नहीं किया है ।

बुलेटिन के अनुसार मरने वालों की संख्या प्रदेश में 40 पर पहुंच गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि इस बीच नये मामलों में अमृतसर में सात, होशियारपुर में चार, जालंधर और संगरूर में तीन-तीन जबकि रूप नगर एवं मोहाली में एक-एक मामला प्रकाश में आया था।

बुलेटिन में कहा गया है कि नये संक्रमितों में से एक व्यक्ति विदेश से आया है ।

इसमें कहा गया है ​कि प्रदेश में आज 28 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी, जिसमें जालंधर के 13, अमृतसर के नौ, गुरदासपुर एवं संगरूर के तीन-तीन लोग शामिल हैं।

इसके अनुसार, इन मरीजों के ठीक होने के साथ ही प्रदेश में इलाज करा कर ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1946 हो गयी है । इसमें कहा गया है कि प्रदेश में कुल 172 लोगों का इलाज चल रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\