एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के दो और मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं, जिससे केन्द्र शासित क्षेत्र में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,009 हो गए हैं।

देश की खबरें | अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के दो और मामले

पोर्ट ब्लेयर ,14 फरवरी अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं, जिससे केन्द्र शासित क्षेत्र में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,009 हो गए हैं।

एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि साउथ अंडमान जिले में शनिवार को संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान दो नए मामले सामने आए।

अधिकारी के मुताबिक क्षेत्र में नौ मामले उपचाराधीन हैं और सभी मरीज साउथ अंडमान जिले से हैं।

शनिवार को चार और लोग संक्रमण मुक्त हो गए और इसके साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 4,938 हो गई है, संक्रमण से यहां अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रशासन ने अब तक 2,45,745 नमूनों की जांच की है और संक्रमण की दर 2.04 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2021 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).