विदेश की खबरें | फ्लोरिडा में ढही इमारत के मलबे से मिले दो और शव, मृतक संख्या बढ़कर 24 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने बताया कि बचावकर्ताओं को मलबे से शनिवार को दो और शव मिले, जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 24 हो गई है और 124 लोग अब भी लापता हैं। कावा ने 40 इमारतों की समीक्षा का सुझाव दिया है।

मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने बताया कि बचावकर्ताओं को मलबे से शनिवार को दो और शव मिले, जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 24 हो गई है और 124 लोग अब भी लापता हैं। कावा ने 40 इमारतों की समीक्षा का सुझाव दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि इमारत के ढहने के कारणों की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि सर्फसाइड में 24 जून को 12 मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया था।

फायर रेस्क्यू असिस्टेंट फायर चीफ रेड जदल्लाह ने ब्रीफिंग के दौरान पीड़ित परिवारों के सदस्यों से कहा कि जल्द से जल्द इमारत को नीचे गिराने का काम पूरा किया जाएगा।

इसी बीच, साउथ फ्लोरिडा के नॉर्थ मियामी बीच शहर में एक अन्य इमारत की समीक्षा के बाद उसके असुरक्षित पाए जाने पर उसे खाली करने के शुक्रवार को आदेश दिए गए। सर्फसाइड में ढही इमारत इस इमारत से करीब आठ किलोमीटर दूर थी।

शहर के प्रबंधक ऑर्थर एच सोरी ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि निकटवती सर्फसाइड में चैम्प्लेन टावर्स साउथ के ढहने के बाद 156 इकाई वाले क्रेस्टव्यू टावर्स की समीक्षा की गई थी, जिसमें इसे असुरक्षित पाया गया।

उन्होंने बताया कि सावधानी बरतते हुए इमारत को तत्काल बंद करने का आदेश दिया गया है और निवासियों को उनकी सुरक्षा के लिए बाहर निकाल दिया गया है। यह इमारत 1972 में बनी थी।

नॉर्थ मियामी बीच की आयुक्त फोर्टुना स्मकलर शुक्रवार दोपहर इमारत पहुंचीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी इमारत में रहने वाले लोगों की मदद कर रहे हैं, ताकि उन्हें रहने के लिए जगह मिल सके। उन्होंने कहा कि तूफान आने की आशंका है, ऐसे में इस इमारत में रहने वाले लोगों के लिए यह विशेष रूप से तनावपूर्ण समय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड