जरुरी जानकारी | एनसीएलटी में स्पाइसजेट के खिलाफ दो और दिवाला याचिकाएं, नोटिस जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. साबरमती एविएशन और जेटएयर 17 ने सोमवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में किफायती एयरलाइन स्पाइसजेट के खिलाफ दो और दिवाला याचिकाएं दायर कीं।

नयी दिल्ली, 18 नवंबर साबरमती एविएशन और जेटएयर 17 ने सोमवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में किफायती एयरलाइन स्पाइसजेट के खिलाफ दो और दिवाला याचिकाएं दायर कीं।

एनसीएलटी ने परिचालन ऋणदाता साबरमती एविएशन की याचिका पर एयरलाइन को नोटिस जारी किया।

दूसरे शिकायतकर्ता जेटएयर 17 से 2.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर के अपने दावों के समर्थन में अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने को कहा गया है।

कार्यवाही के दौरान स्पाइसजेट का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णेंदु दत्ता ने कहा कि साबरमती एविएशन की याचिका पर जवाब दाखिल किया जाएगा।

उन्होंने हालांकि जेटएयर 17 की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि एक परिचालन ऋणदाता के रूप में उनके दावे विवादित हैं। जेटएयर 17 आयरलैंड की कंपनी है, जो हवाई यात्री परिवहन से जुड़े उपकरण पट्टे पर देती है।

स्पाइसजेट ने दावा किया कि उसने जेटएयर 17 के साथ कोई पट्टा समझौता नहीं किया, जिसके बाद न्यायाधिकरण ने कंपनी से अतिरिक्त दस्तावेज पेश करने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\