एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | संपत्ति कारोबारी की हत्या से जुड़े मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, भाजपा विधायक बसवराज भी हैं आरोपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में अपराध की दुनिया से संपत्ति के कारोबार में आये एक कारोबारी की हत्या के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | संपत्ति कारोबारी की हत्या से जुड़े मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, भाजपा विधायक बसवराज भी हैं आरोपी

बेंगलुरु, 21 जुलाई कर्नाटक में अपराध की दुनिया से संपत्ति के कारोबार में आये एक कारोबारी की हत्या के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इस मामले में भाजपा विधायक बिरथी बसवराज को भी आरोपी बनाया गया है।

उसने बताया कि दो और लोगों की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में अब तक सात लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

पुलिस का कहना है कि जिन दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है वे स्थानीय निवासी अरूण उर्फ तेमू एवं नवीन हैं और उन्होंने इस हत्याकांड में कथित रूप से भूमिका निभायी थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।’’

पुलिस का कहना है कि एक अन्य संदिग्ध आर डी अनिल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उस पर आरोप है कि उसने गाड़ी उपलब्ध करायी थी जिसका इस्तेमाल अपराध में किया गया था।

के आर पुरम के विधायक बसवराज से हत्या में उनकी कथित संलिप्तता के संबंध में 19 जुलाई को तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी।

पुलिस के अनुसार, शिवप्रकाश उर्फ बिकलू शिवू (40) की 15 जुलाई की रात यहां भारती नगर में हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में पांच अन्य लोगों - जगदीश, किरण, विमल, अनिल और फ्रेडरिक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

बसवराज कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश पर इस हत्याकांड की जांच से जुड़े हैं। उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उन्हें पूछताछ के लिए अगले दिन पेश होने का आदेश दिया था।

विधायक को 23 जुलाई को फिर पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

प्राथमिकी में अपना नाम आने के बाद बसवराज अदालत पहुंचे थे और यह कहते हुए प्राथमिकी खारिज करने का अनुरोध किया था कि यह बिना किसी गुण-दोष के दर्ज कर दी गयी है।

उच्च न्यायालय ने 21 जुलाई तक बसवराज को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).