एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | दो महीने बाद पेट्रोल 17 पैसे, डीजल 22 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेट्रोल की कीमत में शुक्रवार को 17 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। ईंधन के मूल्य में करीब दो महीने बाद वृद्धि हुई है।

जरुरी जानकारी | दो महीने बाद पेट्रोल 17 पैसे, डीजल 22 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ

नयी दिल्ली, 20 नवंबर पेट्रोल की कीमत में शुक्रवार को 17 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। ईंधन के मूल्य में करीब दो महीने बाद वृद्धि हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते एक लंबे अंतराल बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता?.

तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.06 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 81.23 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 70.68 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

पेट्रोल की कीमतों में 22 सितंबर के बाद पहली बार संशोधन हुआ है, जबकि डीजल की दरों में दो अक्टूबर से कोई बदलाव नहीं हुआ था।

यह भी पढ़े | Indira Priyadarshini Nature Safari Mohraenga’ Inauguration Live Streaming: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल राज्य के नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन का कर रहे है उद्घाटन, यहां देखें लाइव.

तेल विपणन कंपनियों ने कोविड-19 महामारी के बाद खुदरा दरों में उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए दरों में एक साथ संशोधन करने का फैसला किया है।

ताजा बदलावों के बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत 87.74 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 87.92 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल 76.86 रुपये से बढ़कर 77.11 रुपये प्रति लीटर हो गया।

इसी तरह पेट्रोल की कीमत अब चेन्नई में 84.31 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 82.79 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत चेन्नई में 76.17 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 74.24 रुपये प्रति लीटर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).