देश की खबरें | महाराष्ट्र के मंत्री के कार्यक्रम में मनसे के दो कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज ठाकरे नीत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के दो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पालघर जिले के वसई में आयोजित महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हंगामा किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पालघर, पांच जनवरी राज ठाकरे नीत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के दो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पालघर जिले के वसई में आयोजित महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हंगामा किया।

पुलिस ने बताया कि दोनों को मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत पकड़ लिया।

शहरी विकास और पीडब्ल्यूडी मंत्री शिंदे ठाणे जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। वह कोविड-19 लॉकडाउन के कारण बंद हुई परिवहन सेवा को पुन:बहाल के लिए वसई आए हुए थे।

पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम में अंत में मनसे के दो कार्यकर्ता भीतर घुस आए और स्थानीय निकाय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दोनों को तुरंत वहां से पकड़ कर ले गए।

पुलिस द्वारा दोनों को लेकर जाते हुए और कार्यक्रम में शामिल कुछ लोगों द्वारा उनके साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर दिख रहा है।

घटना के बाद मीडिया से बातचीत में मनसे के ठाणे और पालघर ईकाई के प्रमुख अविनाश जाधव ने कार्यकर्ताओं के कदम को जायज बताया।

जाधव ने कहा, ‘‘हम लंबे समय से वसई विरार नगर निगम के आयुक्त से मिलने का समय मांग रहे थे, ताकि लॉकडाउन के दौरान कस्बे में हुए अवैध निर्माण की ओर उनका ध्यान आकर्षित कर सकें। लेकिन उन्होंने मुद्दे पर चर्चा के लिए हमें कभी समय नहीं दिया।’’

उन्होंने कहा कि मनसे ने मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शन करने की योजना बनायी थी, लेकिन पुलिस ने कार्यक्रम से पहले ही स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

जाधव ने कहा, ‘‘लेकिन, मनसे के दो सदस्य कार्यक्रम स्थल के भीतर जाने और हंगामा करने में सफल रहे। हमें उनपर गर्व है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Western Railway Jumbo Block: मुंबई की पश्चिम लाइन पर 19 अप्रैल को 5 घंटे का जंबो ब्लॉक, सांताक्रूज़-गोरेगांव के बीच ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त