देश की खबरें | पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, एक सिपाही को भी लगी गोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले दो आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

सुलतानपुर (उप्र), 15 मार्च उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले दो आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है जबकि बदमाशों द्वारा गोली चलाए जाने से एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। सभी को घायल अवस्था में जयसिंहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है जहां उनका उपचार हो रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी लम्भुआ अब्दुस सलाम ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात लम्भुआ कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया। मोटरसाइकिल सवार पुलिस पर गोली चलाते हुए आगे निकल गए। इसकी सूचना पुलिस ने जयसिंहपुर व मोतिगरपुर पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि दोनों थानों के पुलिस बल ने मियागंज पुलिया के पास इनकी घेराबंदी की और जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो वे नहर के रास्ते भागने का प्रयास करने लगे और आगे जाकर मोटरसाइकिल से गिर गए। इसके बाद दोनों बदमाशों ने पुलिस दल पर गोली चलायी जिसमें सिपाही अवनीश कुमार को गोली लगी और वह घायल हो गया।

सलाम ने बताया कि इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें पकड़ लिया गया। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान धीरज उपाध्याय और शेर अली उर्फ शेरू के रूप में की गयी है। वे करौंदीकला थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

सलाम ने बताया कि दोनों बदमाशों ने बीती 28 फरवरी को जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप से 2.14 लाख रुपये लूटे थे।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\