देश की खबरें | नोएडा में मुठभेड़ की घटनाओं में दो बदमाश घायल, दो फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार देर रात दो थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में घायल दो बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दो बदमाश भागने में सफल रहे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, सात अगस्त जनपद गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार देर रात दो थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में घायल दो बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दो बदमाश भागने में सफल रहे।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात थाना बादलपुर पुलिस रोजा रेलवे फाटक के पास निरीक्षण कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए।

यह भी पढ़े | लाइव: PM मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधारों पर कॉन्क्लेव को किया संबोधित: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो, बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की मंशा से गोली चला दी।

सिंह के अनुसार जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली कपिल नामक बदमाश के पैर में लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उसका एक साथी मौके से भाग गया। कपिल के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

यह भी पढ़े | Punjab Hooch Tragedy: सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में परिजनों से की मुलाकात, कहा- किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश गाजियाबाद के एक व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में वांछित चल रहा था। वह अनिल दुजाना तथा बिल्लू दुजाना गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अलग घटना में थाना जारचा पुलिस व बदमाशों के बीच बृहस्पतिवार की देर रात को चौना गांव के नहर की पटरी पर मुठभेड़ हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली गौरव निवासी तिलपता थाना सूरजपुर को लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से थाना कासना क्षेत्र से लूटा गया मोबाइल फोन, चोरी की एक बाइक, देसी तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

सिंह के अनुसार उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि उक्त बदमाश ने लूटपाट की दर्जनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\