देश की खबरें | मथुरा में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की छाता पुलिस ने एटीएम मशीन तोड़कर नगदी लूटने का प्रयास करने के आरोप में दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मथुरा (उप्र), 27 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की छाता पुलिस ने एटीएम मशीन तोड़कर नगदी लूटने का प्रयास करने के आरोप में दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पुलिस ने लूट मामले में आरोपी शिवम और प्रमोद को गिरफ्तार किया है।

उन्‍होंने बताया कि गत 25 अक्टूबर को छाता स्थित केनरा बैंक के एटीएम की मशीन तोड़कर बदमाशों ने नगदी लूटने का प्रयास किया था। इस संबंध में बैंक प्रबंधक दीपक रावत ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

बिसेन ने बताया कि छाता पुलिस ने सर्विलांस एवं स्वॉट टीम के सहयोग से बदमाशों के मोबाइल फोन से उनकी ‘लोकेशन’ पता की और बृहस्‍पतिवार रात गोवर्धन चौराहे के खानपुर के पास उन्हें घेर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को आत्मसमर्पण करने को कहा तो उन्होंने गोलीबारी शुरु कर दी, इस पर पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की जिससे दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड