एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश: दो नाबालिग बहनों की हत्या करके शव तालाब में फेंका, पुलिस ने दुष्कर्म की जताई आशंका

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को दलित वर्ग की दो नाबालिग बहनों की कथित रूप से हत्या करके शव एक तालाब में फेंक दिया गया. पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चियों की आंखों में चोट के निशान हैं. पुलिस ने बताया कि बच्चियां दोपहर को चने का साग तोड़ने जंगल के खेत गयी थीं और शव देर रात तालाब में मिले.

उत्तर प्रदेश: दो नाबालिग बहनों की हत्या करके शव तालाब में फेंका, पुलिस ने दुष्कर्म की जताई आशंका
यूपी पुलिस (फोटो क्रेडिट्स: फाइल फोटो)

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश, 17 नवंबर: फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को दलित वर्ग की दो नाबालिग बहनों की कथित रूप से हत्या करके शव एक तालाब में फेंक दिया गया. पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चियों की आंखों में चोट के निशान हैं. पुलिस ने बताया कि बच्चियां दोपहर को चने का साग तोड़ने जंगल के खेत गयी थीं और शव देर रात तालाब में मिले. फतेहपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने बताया कि असोथर थानाक्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित वर्ग (दलित) के एक व्यक्ति की दो नाबालिग बेटियों (12 वर्ष और आठ वर्ष) के शव जंगल में एक तालाब से मिले हैं और दोनों बच्चियों की आंखों में चोट के गहरे निशान पाए गए हैं.

उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियां आज दोपहर घर से जंगल में स्थित खेत से चने का साग तोड़ने खेत गयी थीं; देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन और ग्रामीणों ने उनकी तलाश की व शव जंगल में तालाब में तैरते पाए जाने पर करीब नौ बजे रात को पुलिस को सूचना दी. एएसपी ने बताया कि परिजन और ग्रामीणों ने अज्ञात पर बलात्कार या बलात्कार करने में असफल होने पर हत्या करके शव तालाब में फेंके जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि शव कब्जे में ले लिए गए हैं और मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें: New Parliament Building: नए संसद भवन के निर्माण की तैयारियां शुरू, अक्टूबर 2022 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य

एएसपी ने कहा कि मौत के असली कारणों की जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मिलेगी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा और अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर गए और घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2020 01:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).