UP Shocker: उत्तर प्रदेश में दो नाबालिग बहनों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत
जिले के हिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बहनों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने जहर दिए जाने का संदेह जताते हुए उनके पिता और सौतेली मां को हिरासत में लिया है.
बिजनौर (उप्र), 15 अगस्त : जिले के हिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बहनों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने जहर दिए जाने का संदेह जताते हुए उनके पिता और सौतेली मां को हिरासत में लिया है.
पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया, "आफिया परवीन (10) और उसकी बहन हादिया परवीन (8) बुधवार शाम को अपने पिता और सौतेली मां के घर गईं और बीमार हो गईं. उन्होंने पेट दर्द की शिकायत की और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई." पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह भी पढ़ें : Surat Train Accident: सूरत में रेल हादसा, अहमदाबाद से मुंबई जा रही डबल डेकर ट्रेन दो टुकड़ों में बंटी, मौके पर रेस्क्यू टीम मौजूद; VIDEO
अधिकारी ने बताया, "परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि नाबालिग लड़कियों को जहर दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई. हमने पिता फरमान और सौतेली मां नाजरीन को हिरासत में लिया है, जिनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है." पुलिस के अनुसार पिता ने दो साल पहले नाबालिगों की मां को तलाक दे दिया था. फिलहाल वे अपने दादा-दादी के साथ रह रही थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2024 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

