इंदौर में चोरी के इल्जाम में दो नाबालिग लड़कों को गाड़ी से बांधकर पीटा और घसीटा गया
इंदौर की एक सब्जी मंडी में शनिवार को कुछ लोगों ने नकदी चोरी के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को कथित रूप से बंधक बनाकर उन्हें बर्बर प्रताड़ना दी. दोनों लड़कों को छोटे चारपहिया वाहन से बांधकर पीटा गया और उन्हें कुछ दूर तक घसीटा भी गया.
इंदौर (मध्यप्रदेश), 29 अक्टूबर : इंदौर की एक सब्जी मंडी में शनिवार को कुछ लोगों ने नकदी चोरी के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को कथित रूप से बंधक बनाकर उन्हें बर्बर प्रताड़ना दी. दोनों लड़कों को छोटे चारपहिया वाहन से बांधकर पीटा गया और उन्हें कुछ दूर तक घसीटा भी गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) निहित उपाध्याय ने बताया कि खंडवा जिले के कारोबारी सुनील वर्मा माल ढुलाई के छोटे वाहन से प्याज की बोरियां लेकर इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर फल-सब्जी मंडी पहुंचे थे.
उन्होंने बताया कि 13 साल और 17 साल की उम्र वाले नाबालिग लड़कों पर आरोप है कि उन्होंने इस गाड़ी में रखी नकदी चुरा ली. इस बीच, घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि सब्जी मंडी में दोनों लड़के रस्सी के जरिये गाड़ी से बंधे निढाल पड़े हैं और अपशब्दों के इस्तेमाल के साथ उनसे पूछा जा रहा है कि चोरी की नकदी कहां है? यह भी पढ़ें : गैंगस्टर अंकित गुर्जर मौत मामल: अदालत ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र पर संज्ञान लिया
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि अचानक गाड़ी चल पड़ती है और दोनों लड़के जमीन पर कुछ दूर तक घिसटते हैं, तभी तमाशबीन शोर मचाकर गाड़ी रुकवा देते हैं. एसीपी ने कहा,"नाबालिग लड़कों के साथ लोगों का बर्ताव सरासर आपत्तिजनक है. घटनाक्रम का वीडियो देखकर इन लोगों की पहचान की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2022 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

