देश की खबरें | पूर्वी दिल्ली में दो नाबालिग लड़कों का यौन उत्पीड़न, आरोपी तीन किशोर पकड़े गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक किशोर ने दो नाबालिग लड़कों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और उसके दो साथियों ने इस कृत्य का वीडियो रिकार्ड कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 13 जून पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक किशोर ने दो नाबालिग लड़कों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और उसके दो साथियों ने इस कृत्य का वीडियो रिकार्ड कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना 10 जून की रात उस वक्त हुई जब 12 वर्षीय पीड़ित और उसका 10 दस साल का दोस्त पीर बाबा मजार के पास आवारा कुत्तों को खाना खिला रहा था।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में से एक के अभिभावक ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया।
अधिकारी ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं, आरोपी किशोर दोनों नाबालिगों को पार्क में एक सुनसान जगह पर ले जाकर उनका यौन उत्पीड़न किया, जबकि दो अन्य ने इस घटना को रिकार्ड कर लिया।
उन्होंने बताया कि दोनों पीड़ितों का लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में काउंसलिंग और मेडिकल परीक्षण करवाया गया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और धारा 34 (सामान्य इरादे) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया, ‘‘जांच के आधार पर इस मामले में तीनों आरोपी किशोरों को पकड़ लिया गया है और उन्हें कानून के मुताबिक 'किशोर न्याय बोर्ड' के समक्ष पेश किया जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2023 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

