नयी दिल्ली: उत्तर पश्चिम दिल्ली में दो नाबालिग लड़कों ने सहपाठियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

उत्तर पश्चिम दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में दो नाबालिग लड़कों ने अपने सहपाठियों पर उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 अगस्त: उत्तर पश्चिम दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में दो नाबालिग लड़कों ने अपने सहपाठियों पर उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. उसने बताया कि यह कथित घटना अप्रैल में एक स्कूल के ‘समर कैंप’ (ग्रीष्मकालीन शिविर) के दौरान हुई थी. उसने बताया कि दो लड़कों ने पुलिस में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है कि पांच से छह सहपाठियों ने उनका यौन उत्पीड़न किया। उसने बताया कि इन घटनाओं के सिलसिले में दो मामले दर्ज किये गये हैं.

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी नाबालिग हैं और उन्हें एक बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया. उन्होंने बताया कि इन मामलों की जांच की जा रही है. दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि आयोग इन मामलों में कार्रवाई के लिए पुलिस और स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेज रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट