कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित जिले के दंगेरपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद आज तड़के सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।
श्रीनगर, दो मई जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। दोनों की अभी पहचान नहीं हुई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित जिले के दंगेरपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद आज तड़के सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और पता लगाया जा रहा है वे किस संगठन से जुड़े थे।
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).