एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इंफाल घाटी जिलों में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

इंफाल, 17 अप्रैल मणिपुर के इंफाल घाटी जिलों में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक सक्रिय सदस्य को बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के फयेंग गांव से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उग्रवादी की पहचान 32 वर्षीय अंगोम अजॉय मेइती के रूप में हुई है और उसके पास से बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट, दूरबीन और अन्य सामान जब्त किया गया है।

इंफाल पूर्व जिले के लाईहारोबाम लीराक इलाके से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (लालुम्बा) के एक उग्रवादी को पकड़ा गया, जिसकी पहचान वाहेंगबाम रामानंद सिंह (50) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि उसके पास से नौ एमएम की एक पिस्तौल, एक मैगजीन और छह कारतूस तथा दो .32 पिस्तौल, मैगजीन और आठ कारतूस जब्त किए गए।

इस बीच अधिकारी ने बताया कि बुधवार को चुराचांदपुर जिले के सैदान गांव में तलाशी अभियान के दौरान एक मैगजीन, एक .303 राइफल, नौ एमएम की एक पिस्तौल औा अन्य सामग्री जब्त की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).