देश की खबरें | मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के थौबल और इंफाल पश्चिम जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 28 जनवरी मणिपुर के थौबल और इंफाल पश्चिम जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि थौबल के वेइथो-थियम आईवीआर से सोमवार को कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबंगनबा) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान सपाम पैखोम्बा मेइती(26) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक ‘वायरलेस हैंडसेट’ और नौ एमएम के छह कारतूस जब्त किए गए।

उसने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी (एमएफएल) के 32 वर्षीय सदस्य को इंफाल पश्चिम जिले के थोंगजू पेचुलमपाक पुखरी से गिरफ्तार किया गया और उसकी पहचान समोम डेविडसन मेइती उर्फ ​​लोया के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि उस पर सिंगजामेई-थोंगजू क्षेत्र और उसके आसपास स्थित दुकानों के मालिकों से जबरन वसूली करने का आरोप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CR Ticketless Commuters Penalty: मुंबई डिविजन में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सेंटल रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 9,509 पैसेंजर्स से एक दिन में वसूला 71.38 लाख रुपये का जुर्माना

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक