देश की खबरें | मणिपुर के इंफाल में दो उग्रवादी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले से प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोन) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
इंफाल, 28 अप्रैल मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले से प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोन) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शगोलशेम लेम्बा मेइती और शगोलशेम रोमेन मेइती अपनी पार्टी के लिए धन जुटाने में लगे थे।
उन्होंने बताया कि उन्हें रविवार को गिरफ्तार किया गया।
सुरक्षा बलों ने शनिवार को तेंगनौपाल जिले के टी मिनौ क्षेत्र से छह आईईडी बरामद किए और इन विस्फोटक उपकरणों को उसी दिन बम निरोधक दल द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया।
मणिपुर में 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं। मई 2023 से राज्य में मेइती और कुकी-ज़ो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं।
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफ़ा देने के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। राज्य विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, को निलंबित कर दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2025 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

