देश की खबरें | गुरुग्राम में दो लोगों ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम में 12 वर्षीय एक लड़की का उसके दो पड़ोसियों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, चार जुलाई हरियाणा के गुरुग्राम में 12 वर्षीय एक लड़की का उसके दो पड़ोसियों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार घटना मंगलवार अपराह्न लगभग 2.30 बजे हुई, जब उनकी बेटी किराए के मकान में अकेली थी।

इसके अनुसार पीड़िता नीचे आ रही थी, तभी आरोपी अकील और उसके दोस्त प्रियेंद्र ने उसे रास्ते में रोक लिया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अकील ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि जब लड़की ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी भाग गए।

पुलिस ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर अकील और प्रियेंद्र के खिलाफ बुधवार को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन देव ने कहा, ‘‘हम आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\