देश की खबरें | राउत के बंगले के बाहर देखे गए दो लोग मोबाइल नेटवर्क की जांच कर रहे थे: पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत के बंगले के बाहर शुक्रवार को जिन लोगों पर रेकी करने का संदेह व्यक्त किया गया था, वे एक दूरसंचार कंपनी के लिए ‘मोबाइल नेटवर्क’ का परीक्षण कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 20 दिसंबर शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत के बंगले के बाहर शुक्रवार को जिन लोगों पर रेकी करने का संदेह व्यक्त किया गया था, वे एक दूरसंचार कंपनी के लिए ‘मोबाइल नेटवर्क’ का परीक्षण कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भांडुप इलाके में सुबह करीब साढ़े नौ बजे शिवसेना नेता के बंगले ‘मैत्री’ के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग देखे गए।
इसे संदिग्ध पाते हुए बंगले के बाहर इंतजार कर रहे कुछ लोगों ने राउत के छोटे भाई विधायक सुनील राउत को इसकी जानकारी दी।
कांजुरमार्ग थाने से पुलिस की एक टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज से सामने आया है कि ये लोग वहां से गुजरते समय कुछ देर तक वहां रुके थे।
पुलिस ने देर रात एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अंतत: सामने आया कि वे दोनों ‘सेलप्लान’ और ‘इंस्टा आईसीटी’ कंपनियों के कर्मचारी थे और जियो मोबाइल नेटवर्क के लिए परीक्षण कर रहे थे।
पुलिस ने संबंधित कंपनियों से संपर्क करने के बाद यह पुष्टि की कि वे उनके कर्मचारी थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2024 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

