देश की खबरें | दिल्ली में झगड़े के बाद दो लोगों ने कूड़ा बीनने वाले की हत्या की, एक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड इलाके में झगड़े के बाद दो लोगों ने कूड़ा बीनने वाले व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 मार्च मध्य दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड इलाके में झगड़े के बाद दो लोगों ने कूड़ा बीनने वाले व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है जबकि दूसरे को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान उत्तराखंड के काठगोदाम निवासी सुनील (34) के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि खून से लथपथ एक व्यक्ति फुटपाथ पर पड़ा है। वे मौके पर पहुंचे और सुनील को बाड़ा हिंदू राव अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि सुनील, अक्षय और माछी के बीच कहासुनी हो गई। सुनील के सिर पर अक्षय और माछी ने वार किया। तीनों कूड़ा बीनने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि राजस्थान निवासी अक्षय (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2023 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

