देश की खबरें | ठाणे में महिला की हत्या के आरोप में प्रेमी समेत दो लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला की हत्या कर शव को जंगल में फेंकने के आरोप में उसके प्रेमी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, पांच जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला की हत्या कर शव को जंगल में फेंकने के आरोप में उसके प्रेमी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक विवाहित महिला अपने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी।
ठाणे ग्रामीण पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार 27 दिसंबर को कल्याण के निकट गोवेली के एक जंगल में एक महिला का शव मिला था, जिसके शव पर चाकू के हमले के 35 निशान थे।
शव के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार कल्याण तालुका पुलिस ने महिला की पहचान बीड की 27 वर्षीय रूपाली जे के रूप में की है।
पुलिस ने बताया कि जैसे ही सोशल मीडिया पर उसका विवरण साझा किया गया, पुलिस को सूचित किया गया कि रूपाली पुणे के 32 वर्षीय एक व्यक्ति से प्यार करती थी।
पुलिस के अनुसार जांचकर्ताओं को पता चला कि वह अपने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी।
पुलिस के मुताबिक रूपाली के प्रेमी ने उससे छुटकारा पाने के लिए अपने एक दोस्त की मदद ली और दोनों उसे यह कहते हुए कल्याण ले आए कि उन्हें एक जंगल में सोने के सिक्के मिले हैं।
पुलिस ने बताया कि गोवेली पहुंचने के बाद, उन्होंने रूपाली पर चाकू से कई वार किये और शव को जंगल में फेंक दिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2023 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

