उप्र में शराब तस्करी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 41 लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद
उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने फतेहपुर जिले में अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ कर उनके कब्जे से लगभग 41 लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद की है। एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
लखनऊ, 7 दिसंबर: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने फतेहपुर जिले में अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ कर उनके कब्जे से लगभग 41 लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद की है. एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. गिरफ्तार आरोपी शराब को लुधियाना (पंजाब) से बिहार ले जा रहे थे.
एसटीएफ के बयान के मुताबिक फतेहपुर जिले के जहानाबाद इलाके में एसटीएफ कर्मियों ने बुधवार को एक ट्रक को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उस पर लदे कपड़ों के नीचे छुपा कर ले जाई जा रही भारी मात्रा में शराब बरामद की गई. इस मामले में दो तस्करों साहिल और तसलीम को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कीमत 41 लाख रुपये बतायी जाती है.
पूछताछ के दौरान दोनों तस्करों ने एसटीएफ को बताया कि अंबाला का अतुल मिश्रा उर्फ गुड्डू पंजाब, बिहार और हरियाणा से शराब तस्करी का गिरोह चलाता है. उन्होंने बताया कि बरामद की गई शराब लुधियाना से बिहार ले जाई जा रही थी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2023 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

