देश की खबरें | ‘डिजिटल अरेस्ट’’ के जरिए ठगी में शामिल गिरोह के दो सदस्य गुजरात से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर पुलिस ने ‘‘डिजिटल अरेस्ट’’ के जरिए लोगों को ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को बुधवार को गुजरात से गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 20 नवंबर इंदौर पुलिस ने ‘‘डिजिटल अरेस्ट’’ के जरिए लोगों को ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को बुधवार को गुजरात से गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

"डिजिटल अरेस्ट" साइबर ठगी का नया तरीका है, जबकि "डिजिटल अरेस्ट" जैसी किसी कानूनी प्रक्रिया का हकीकत में कोई वजूद नहीं होता। ऐसे मामलों में ठग खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर लोगों को ऑडियो या वीडियो कॉल करके डराते हैं और उन्हें गिरफ्तारी का झांसा देकर उनके ही घर में डिजिटल तौर पर बंधक बना लेते हैं।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरत निवासी हिम्मत देवानी (58) और कच्छ के रहने वाले अतुल गिरि गोस्वामी (46) के रूप में हुई है।

दंडोतिया ने बताया कि दोनों आरोपी एक गिरोह को साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह की ठगी से जुड़े 23 बैंक खातों के जरिये लेन-देन पर रोक लगवा दी है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गिरोह ने अलग-अलग राज्यों के जिन लोगों को "डिजिटल अरेस्ट" के जरिए साइबर ठगी का शिकार बनाया, उनमें इंदौर का 70 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति से 40.70 लाख रुपये ठगे गए थे।

दंडोतिया ने बताया कि दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ के जरिये गिरोह के सरगना और अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है।

हर्ष नोमान

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर