एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर में प्रतिबंधित यूएनएलएफ के दो सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतिबंधित ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट’ (पाम्बेई ग्रुप) के दो सदस्यों को जबरन वसूली में शामिल होने के आरोप में मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मणिपुर में प्रतिबंधित यूएनएलएफ के दो सदस्य गिरफ्तार

इंफाल, 25 नवंबर प्रतिबंधित ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट’ (पाम्बेई ग्रुप) के दो सदस्यों को जबरन वसूली में शामिल होने के आरोप में मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि दोनों आरोपियों की पहचान थौदम इबुंगोबी मेइती और चानम राशिनी चानू के रूप में हुई है और उन्हें 23 नवंबर को खुरई अहोंगेई लाबुक लीराक इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

बयान में कहा गया है कि उनके पास से हथियार और गोला-बारूद, एक वायरलेस रेडियो सेट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित यूएनएलएफ (पाम्बेई समूह) ने 2023 में केंद्र सरकार के साथ एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे लेकिन इसके सदस्य जबरन वसूली में शामिल रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि एक अन्य स्थान पर तलाशी अभियान के दौरान कांगपोकपी जिले के लुनखोंगजंग से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

इंफाल घाटी स्थित मेइती और समीपवर्ती पहाड़ियों पर स्थित कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में पिछले वर्ष मई से 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).