देश की खबरें | झारखंड के लातेहार में दो माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के दो क्षेत्रीय कमांडर ने शुक्रवार को झारखंड के लातेहार जिले में आत्मसमर्पण कर दिया। इन दोनों पर दस-दस लाख रुपये का इनाम घोषित था।
लातेहार (झारखंड), पांच जुलाई प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के दो क्षेत्रीय कमांडर ने शुक्रवार को झारखंड के लातेहार जिले में आत्मसमर्पण कर दिया। इन दोनों पर दस-दस लाख रुपये का इनाम घोषित था।
जोनल कमांडर नीरज सिंह खरवार उर्फ संजय खरवार और सलमान उर्फ लोकेश जिसे राजकुमार गंजू के नाम से भी जाना जाता है ने पलामू के पुलिस उप महानिरीक्षक वाई एस रमेश, उपायुक्त गरिमा सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अंजनी अंजन और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बटालियन 11 का प्रतिनिधित्व करने वाले वेद प्रकाश त्रिपाठी और और बटालियन 214 का प्रतिनिधित्व करने वाले के डी जोशी की उपस्थिति में आत्मसमर्पण किया।
समारोह के दौरान आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को प्रतीकात्मक रूप से दस-दस लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डीआईजी रमेश ने कहा कि दोनों माओवादी सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित हैं। उन्होंने इस प्रयास में सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर और राज्य पुलिस द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
उन्होंने कहा, "वामपंथी उग्रवादी समूह अपने खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियानों के कारण कमजोर हो गया है।"
उन्होंने शेष माओवादियों से आत्मसमर्पण करने का आग्रह किया या परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
उपायुक्त ने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को वित्तीय सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने लातेहार पुलिस के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि 13 नक्सली पहले ही आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
उन्होंने गुमराह युवाओं से समाज की मुख्यधारा में लौटने और सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाने का आग्रह किया।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि लातेहार जिला "नक्सल-मुक्त" होने की स्थिति के करीब पहुंच गया है क्योंकि जिले भर में उनका (नक्लियों) प्रभाव बहुत कम है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

