देश की खबरें | भविष्य में यात्रा करने की दो मुख्य वजह होंगी परिवार से मिलना एवं काम: सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भविष्य में लोग मुख्य रूप से काम के सिलसिले में या अपने परिजनों एवं मित्रों से मिलने के लिए यात्रा करेंगे। विमानन कंपनी इंडिगो ने दिसंबर में 23,000 यात्रियों पर किए सर्वेक्षण के बाद यह दावा किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर भविष्य में लोग मुख्य रूप से काम के सिलसिले में या अपने परिजनों एवं मित्रों से मिलने के लिए यात्रा करेंगे। विमानन कंपनी इंडिगो ने दिसंबर में 23,000 यात्रियों पर किए सर्वेक्षण के बाद यह दावा किया है।

सर्वेक्षण मंगलवार को जारी किया गया, जिसमें कहा गया है, ‘‘मित्रों एवं रिश्तेदारों से मिलना (46 प्रतिशत) और कारोबार (29 प्रतिशत) यात्रा का अहम कारण होंगे। इसके बाद, लोग आराम (नौ प्रतिशत) और छुट्टियां (सात प्रतिशत) बिताने के लिए यात्रा करेंगे।’’

सर्वेक्षण के अनुसार, 69 प्रतिशत यात्रियों ने कहा कि वे आगामी तीन महीने में फिर से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। जून में किए गए सर्वेक्षण में यह आंकड़ा 54 प्रतिशत था। सर्वेंक्षण में भाग लेने वाले 47 प्रतिशत लोग भविष्य में अकेले यात्रा करना चाहते हैं और 43 प्रतिशत लोग परिवार के साथ यात्रा करना चाहते हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार, 55 प्रतिशत लोग एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए हवाई यातायात को सबसे सुरक्षित मानते हैं, 37 प्रतिशत लोग स्वयं वाहन चलाने और आठ प्रतिशत लोग रेल यात्रा को सुरक्षित समझते हैं।

इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बाउल्टर ने कहा, ‘‘इंडिगो में यात्रियों के भरोसे में 16 अंक की बढ़ोतरी हुई है, जो जून में 65 प्रतिशत था और दिसंबर में 81 प्रतिशत है।’’

भारत में दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई को घरेलू यात्री उड़ान पुन: आरंभ की गई थीं। हालांकि उस समय कुल क्षमता के केवल 33 प्रतिशत यात्रियों के साथ ही विमान संचालित करने की अनुमति थी। इस संख्या को धीरे-धीरे बढ़ाकर अब 80 प्रतिशत कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव