देश की खबरें | मदरसे के दो छात्रों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले के खेजुरी क्षेत्र में स्थित एक मदरसे में बुधवार को दो छात्रों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है।
बलिया (उप्र), 10 जुलाई बलिया जिले के खेजुरी क्षेत्र में स्थित एक मदरसे में बुधवार को दो छात्रों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुआन गांव में स्थित एक मदरसे में सुबह मोहम्मद शमशाद (10) और मोहम्मद अमान (10) नामक छात्रों की अचानक तबीयत खराब हो गई, दोनों को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया , जहां उनकी मौत हो गई। दोनों छात्र बिहार के कटिहार के निवासी थे।
उन्होंने बताया कि मदरसे में कुल 74 छात्र पढ़ते हैं, सभी छात्र नियमित रूप से अलग-अलग घरों में भोजन करते हैं, शमशाद और अमान ने मंगलवार की रात अलग-अलग घरों में भोजन किया था, दोनों छात्र रात में सोए और बुधवार तड़के नमाज भी अदा की।
सूत्रों के अनुसार दोनों छात्रों ने आज सुबह पेट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया।
उन्होंने कहा कि दोनों के निजी क्लीनिक से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)