एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ के बाद लश्कर के दो आतंकी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी ढेर हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ के बाद लश्कर के दो आतंकी ढेर

श्रीनगर, 10 अगस्त जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी ढेर हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने पहले कहा था कि मई में कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या में शामिल लतीफ राठेर सहित लश्कर के तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ स्थल पर घेर लिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है। मुठभेड़ अब भी जारी है।’’

इससे पहले, पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया था कि सुरक्षा बलों ने जिले में खानसाहिब इलाके के वाटरहेल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर जोन) विजय कुमार ने बताया कि वांछित आतंकवादी लतीफ राठेर समेत लश्कर के तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में घेर लिया गया है।

कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘मुठभेड़ में आतंकवादी लतीफ राठेर समेत आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को घेर लिया गया है। आतंकवादी लतीफ, राहुल भट और अमरीन भट समेत कई नागरिकों की हत्या में शामिल है।’’

सरकारी कर्मचारी राहुल भट की जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में चडूरा शहर में 12 मई को तहसील कार्यालय के भीतर आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्हें शरणार्थियों के लिए विशेष रोजगार पैकेज के तहत ‘क्लर्क’ की नौकरी मिली थी।

इसके कुछ दिन बाद लश्कर के आतंकवादियों ने टीवी कलाकार अमरीन भट की बडगाम जिले के चडूरा में उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2022 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).