एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में लश्कर ए तय्यबा के दो आतंकी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन लश्कर ए तय्यबा के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में लश्कर ए तय्यबा के दो आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर, 26 फरवरी जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन लश्कर ए तय्यबा के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, “गोपनीय सूचना के आधार पर सेना और सीआरपीएफ ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तय्यबा के दो सदस्यों को हाजिन शहर के बोनिकन मोहल्ला से गिरफ्तार किया।”

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकियों के पास से हथियार, दो हैंड ग्रेनेड और एके 47 राइफल की आठ गोलियां बरामद की।

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान गुलाम मोहिउद्दीन खान और रियाज अहमद बट के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लश्कर ए तय्यबा के लिए काम कर रहे थे और सुम्बल तथा हाजिन क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों को आश्रय और अन्य सामग्री उपलब्ध करा रहे थे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).