एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | श्रीनगर में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी नागरिक सहित लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | श्रीनगर में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 14 जून श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी नागरिक सहित लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘श्रीनगर शहर के बेमिना इलाके में श्रीनगर पुलिस ने मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से घायल हो गया।’’

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ सोमवार देर रात हुई।

कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से बरामद दस्तावेजों और अन्य संदिग्ध सामग्री से मारे गए एक आतंकवादी की पहचान अब्दुल्ला गौजरी के तौर पर हुई है, जो पाकिस्तान के फैसलाबाद का निवासी था।

अधिकरी ने कहा, ‘‘ ये वही लोग थे जो सोपोर मुठभेड़ में बच निकले थे। हम उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।’’

उन्होंने बताया कि मारे गए दूसरे आतंकवादी की पहचान आदिल हुसैन मीर उर्फ सुफियां के तौर पर हुई है, जो अनंतनाग जिले का निवासी था।

कुमार ने कहा, ‘‘ पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह 2018 में ‘विज़िट वीजा’ पर वाघा से पाकिस्तान गया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 08:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).