Ballia Road Accident: बलिया में कार और टेंपो की टक्कर में दो मजदूरों की मौत
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर कस्बे में सोमवार दोपहर एक कार और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में दो मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि गोरखपुर-बलिया राजमार्ग पर हुए इस हादसे में टेंपो सवार लक्ष्मण राजभर (45) और बेचू राजभर (35) की मौत हो गई.
बलिया, 28 अप्रैल : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर कस्बे में सोमवार दोपहर एक कार और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में दो मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि गोरखपुर-बलिया राजमार्ग पर हुए इस हादसे में टेंपो सवार लक्ष्मण राजभर (45) और बेचू राजभर (35) की मौत हो गई.
थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया और घटना में जान गंवाने वाले दोनों मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. यह भी पढ़ें : पहलगाम हमले के विरोध में विहिप का एक मई को मथुरा के बाजार बंद रखने का आह्वान
सिंह के अनुसार, दोनों मृतक नेमा के टोला गांव के रहने वाले थे और हादसे के समय वे टेंपो से बलिया की ओर जा रहे थे.
Tags
संबंधित खबरें
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
\