देश की खबरें | रायपुर में एक इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत, दो घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को एक आवासीय-सह-व्यावसायिक इमारत में आग लगने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रायपुर, 26 अक्टूबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को एक आवासीय-सह-व्यावसायिक इमारत में आग लगने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि देर शाम देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनी माता चौक के करीब एक इमारत की दूसरी मंजिल पर आग की लपटें देखी गईं, जिसके बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए भेजा गया।
उन्होंने बताया कि दमकल और एम्बुलेंस के साथ पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिसर में प्रवेश करने पर घना धुआं था तथा एक पुरुष और महिला बेहोश पड़े थे, दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो अन्य को बचा लिया गया है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है।
अधिकारी ने बताया, "आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिली है। आग लगने से पहले स्थानीय लोगों ने धमाके की आवाज सुनी थी।"
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)