विदेश की खबरें | टेक्सास और मिसिसिपी में तूफान से दो लोगों की मौत, छह लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ह्यूस्टन, 29 दिसंबर (एपी) टेक्सास और मिसिसिपी में शनिवार को आए कई तूफानों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।
ह्यूस्टन, 29 दिसंबर (एपी) टेक्सास और मिसिसिपी में शनिवार को आए कई तूफानों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।
तूफान से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और ढेरों वाहन पलट गए।
‘ब्राजोरिया काउंटी शेरिफ’ कार्यालय की प्रवक्ता मैडिसन पोलस्टन ने बताया कि ह्यूस्टन के दक्षिण में स्थित लिवरपूल क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
पोलस्टन ने बताया कि लिवरपूल और हिलक्रेस्ट विलेज तथा एल्विन के बीच काउंटी में कई स्थान तूफान से प्रभावित हुए।
उन्होंने बताया कि अब तक अधिकारियों को लगभग 10 क्षतिग्रस्त मकानों के बारे में पता चला है लेकिन वे अब भी नुकसान के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
मिसिसिपी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता के अनुसार मिसिसिपी में एडम्स काउंटी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और फ्रैंकलिन काउंटी में दो लोग घायल हो गए।
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि बुड और ब्रैंडन शहर के आसपास आए तूफानों में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2024 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

