एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | टेक्सास में जूनटींथ समारोह के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मौत, छह घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शनिवार रात 11 बजे से कुछ पहले ऑस्टिन से लगभग 19 मील (30 किलोमीटर) दूर उत्तर में राउंड रॉक के 'ओल्ड सेटलर्स पार्क' में जूनटींथ समारोह के दौरान यह गोलीबारी हुई।

विदेश की खबरें | टेक्सास में जूनटींथ समारोह के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मौत, छह घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

शनिवार रात 11 बजे से कुछ पहले ऑस्टिन से लगभग 19 मील (30 किलोमीटर) दूर उत्तर में राउंड रॉक के 'ओल्ड सेटलर्स पार्क' में जूनटींथ समारोह के दौरान यह गोलीबारी हुई।

राउंड रॉक पुलिस प्रमुख एलन बैंक्स ने घटनास्थल पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कार्यक्रम के दौरान दो समूहों के बीच झगड़ा शुरू हो गया जिसमें किसी ने गोलीबारी शुरू कर दी।

एलन ने कहा कि जिन दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, वे झगड़े में शामिल नहीं थे।

एलन ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत घायलों को आपातकालीन चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना शुरू कर दिया जिन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2024 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).