एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, छह घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक कार और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | असम में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, छह घायल

डिब्रूगढ़, 11 सितंबर असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक कार और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि रविवार की रात को हुए इस हादसे में एक कार तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से टकरा गई जिसमें एक महिला और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सवार लोग यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर चबुआ से एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

मृतक की पहचान गुवाहाटी की 65 वर्षीय पुष्पा सुरेखा अग्रवाल के रूप में हुई है जबकि चालक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

घायलों को शंकरदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से तीन की हालत गंभीर है जिनकी पहचान सतीश अग्रवाल, पोम्पी अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल और गोलू अग्रवाल के तौर पर हुई है।

ट्रक को जब्त कर लिया गया है लेकिन उसका चालक फरार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2023 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).