देश की खबरें | दिल्ली के केशवपुरम में बस से कुचलकर दो लोगों की मौत, एक घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम इलाके में बीती रात तेज गति से जा रही बस से कुचलकर दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि रात करीब पौने बारह बजे बस ने दो स्कूटरों को टक्कर मार दी।
नयी दिल्ली, 20 सितंबर उत्तर पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम इलाके में बीती रात तेज गति से जा रही बस से कुचलकर दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि रात करीब पौने बारह बजे बस ने दो स्कूटरों को टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान रोहिणी सेक्टर तीन के निवासी हितेश गोस्वामी (39) और हैदरपुर के निवासी किशन (40) के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति प्रवेश एक दवा कंपनी में प्रबंधक की नौकरी करता है।
पुलिस ने बताया कि बस के चालक अमित कुमार (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि गोस्वामी एक संगठन में ‘मेडिकल प्रतिनिधि’ (एमआर) के रूप में काम करते थे, जबकि किशन निजी चालक था। गोस्वामी एक स्कूटर की पिछली सीट पर बैठे थे जिसे प्रवेश चला रहा था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशन खुद का स्कूटर चला रहा था और उसका प्रवेश और गोस्वामी से कोई संबंध नहीं था।
पुलिस ने इस हादसे के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)