UP Road Accident: सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल समेत दो की मौत, दो अन्य गम्भीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश की जनपद बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के बिल्सी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक सिपाही सहित दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए.
बदायूँ (उप्र), 12 नवंबर : उत्तर प्रदेश की जनपद बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के बिल्सी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक सिपाही सहित दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. हादसे के शिकार लोग कार में सवार थे. कार के सामने अचानक आए जंगली जानवर को बचाने के प्रयास में कार खाई में जा गिरी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जिनमें बिल्सी थाने में तैनात एक कॉन्स्टेबल भी शामिल है जबकि दूसरा कांस्टेबल घायल हो गया.
इसके अलावा कार में सवार एक अन्य ग्रामीण की भी मौत हो गई है और दूसरे ग्रामीण को इलाज के लिये भर्ती कराया गया है.
बदायूं के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्र सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि हादसा बिल्सी थाना क्षेत्र के निजाम पुर गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात हुआ, जिसमें बिल्सी थाने में तैनात कॉन्स्टेबल तनुज (28) और एक व्यक्ति अनिल सिंह (26) की मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: 63 हिंदू बंगाली परिवारों का पुनर्वास करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
जबकि थाने में ही तैनात नागेंद्र नाम का कॉन्स्टेबल और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे की सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2021 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

