एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा में विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के दो थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | नोएडा में विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत

नोएडा, 10 अगस्त उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के दो थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 78 में रहने वाले आयुष भाटी (20) बीती रात को सेक्टर 63 के पास से गुजर रहे थे कि तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया।

उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान आज सुबह आयुष की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि थाना बीटा दो क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मनोज पांडे (53) गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बीच पुलिस ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर बीती रात को स्विफ्ट कार सवार अज्ञात बदमाशों ने एक क्रेटा कार चालक को ओवरटेक करके रोक लिया, तथा हथियार के बल पर उसकी कार, मोबाइल फोन व नकदी आदि लूट ले गए।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना दनकौर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2021 01:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).