देश की खबरें | लद्दाख में कोरोना वायरस से दो की मौत, 82 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख के कारगिल जिले में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हो गई जिससे केंद्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या 63 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लेह, आठ अक्टूबर लद्दाख के कारगिल जिले में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हो गई जिससे केंद्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या 63 हो गई है।

स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि लद्दाख में 82 और लोगों में कोविड-19 का संक्रमण पाया गया है। इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले 4802 पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.

बुलेटिन में बताया गया है कि संक्रमण से 47 और मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या 3511 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में 1228 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। इनमें से 953 लेह जिले में हैं और 275 कारगिल जिले में हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: मोकामा विधानसभा सीट से बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह के खिलाफ मैदान में उतरीं उनकी पत्नीं नीलम देवी.

उसमें बताया गया है कि 82 नए मामलों में से 74 लेह के और आठ कारगिल से आए हैं।

बुलेटिन में बताया गया कि बुधवार को इलाज के बाद 25 मरीजों को कारगिल के और 22 रोगियों को लेह के अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस