देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक कार के खाई में गिर जाने के बाद उसमें आग लग जाने से दो लोग जिंदा जल गए जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मंडी (हिमाचल प्रदेश), दो मार्च हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक कार के खाई में गिर जाने के बाद उसमें आग लग जाने से दो लोग जिंदा जल गए जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
हादसा बुधवार देर रात मंडी जिले के पाढर अनुमंडल के जोगिंदरनगर-नोहाली संपर्क मार्ग पर हुआ।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पधार लोकेंद्र नेगी ने बताया कि दुर्घटना के वक्त यात्री अपने घर जा रहे थे।
मृतकों की पहचान पंजाब निवासी भुवन और सुनील के तौर पर हुई है, दोनों की उम्र 28 साल थी।
घायल व्यक्ति की पहचान पदम सिंह (27) के तौर पर हुई है जिसे लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचॉक में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

