Kerala: केरल में ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत
केरल के कोट्टयम में वेल्लोर के पास बुधवार को तड़के ट्रेन की चपेट में आ जाने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
कोट्टयम (केरल), 10 अप्रैल : केरल के कोट्टयम में वेल्लोर के पास बुधवार को तड़के ट्रेन की चपेट में आ जाने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
कोट्टयम रेलवे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह चार बजे दो व्यक्ति त्रिवेंद्रम-मैंगलोर ट्रेन की चपेट में आ गये और उनकी मौत हो गई. दोनों व्यक्तियों की उम्र 19 साल और 21 साल है. यह भी पढ़ें : UP Shocker: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज
उनके शव फिलहाल कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में रखे गये हैं और उनके परिवारों द्वारा पहचान किये जाने का इंतजार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं.
संबंधित खबरें
Kerala Lottery Result Live Update: केरल Dhanalekshmi DL-43 लॉटरी रिजल्ट के नतीजे आज 3 बजे होंगे घोषित, यहां देखें विजेताओं की लिस्ट लाइव
Silver Rate Today, March 9, 2026: चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में आज का ताजा भाव
Gold Rate Today, March 9, 2026: सोने की कीमतों में तेजी बरकरार, अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच आज क्या है 22K और 24K गोल्ड का भाव?
Who Is Thanya Nathan? 24 साल की थान्या नाथन बनेंगी केरल की पहली दृष्टिहीन जज, संघर्ष की कहानी जानकर आप भी होंगे प्रेरित
\