विदेश की खबरें | गिलगित बाल्टिस्तान में दो धार्मिक समूहों के बीच संघर्ष में दो लोगों की मौत, 17 अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में इस्लामिक महीना मोहर्रम की शुरूआत के दौरान दो धार्मिक समूहों के बीच हुये टकराव में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 17 अन्य घायल हो गये। पाकिस्तानी मीडिया में सोमवार को आयी खबर से यह जानकारी मिली।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, एक अगस्त गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में इस्लामिक महीना मोहर्रम की शुरूआत के दौरान दो धार्मिक समूहों के बीच हुये टकराव में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 17 अन्य घायल हो गये। पाकिस्तानी मीडिया में सोमवार को आयी खबर से यह जानकारी मिली।

समाचारपत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार गिलगित उपायुक्त कार्यालय के निकट यादगार चौक पर रविवार को यह घटना उस समय हुई जब गिलगित बाल्टिस्तान के एक शीर्ष शिया नेता मोहर्रम की शुरूआत के मौके पर खोमार चौक पर हजरत इमाम हुसैन का झंडा फहरा रहे थे।

खबर में पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा गया है, ‘‘मोहर्रम के महीने के शुरूआत के मौके पर गिलगित बाल्टिस्तान के शीर्ष शिया नेता अगा राहत हुसैन अल हुसैनी खोमार चौक पर हजरत इमाम हुसैन का अलाम (झंडा) लहरा रहे थे तभी दो समूहों के बीच यह झड़प हुयी।’’

पुलिस के अनुसार इस झड़प में शिया समुदाय के दो लोगों की मौत हो गयी। खबर में कहा गया है, ‘‘वहां गोलीबारी भी हुयी, जिसमें 17 अन्य लोग घायल हो गये। उन्हे उपचार के लिये पास के अस्पताल में ले जाया गया है।’’

गृह सचिव इकबाल हुसैन खान ने बताया कि इस घटना में कथित रूप से शामिल 44 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गुप्तचर सूचना के आधार पर अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जायेगी।

गिलगित बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद खान ने कहा कि मुठ्ठी भर लोग शहर की शांतिपूर्ण वातावरण को खराब करना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाये रखने और सरकार के साथ सहयोग करने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर