विदेश की खबरें | उत्तरपश्चिमी पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में दो लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाकर पाकिस्तानी तालिबानी आतंकवादी संगठन के एक गुट द्वारा किये गये आत्मघाती बम हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 27 नवंबर पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाकर पाकिस्तानी तालिबानी आतंकवादी संगठन के एक गुट द्वारा किये गये आत्मघाती बम हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

सेना की मीडिया शाखा ने सोमवार को बताया कि रविवार को बन्नू छावनी में आजाद मंडी के पास सुरक्षा बलों के काफिले को विस्फोटकों से भरे एक दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। यह काफिला उत्तरी वजीरिस्तान जिले से बन्नू जा रहा था।

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया कि इस आत्मघाती हमले में दो आम नागरिकों की मौत हो गई जबकि तीन सुरक्षा कर्मी एवं सात आम नागरिक घायल हो गए।

आईएसपीआर के अनुसार, घायलों को बन्नू के 'कम्बाइंड मिलिट्री' अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा उनमें से तीन सुरक्षाकर्मियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हाफिज गुल बहादुर गुट ने आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।

इस गुट ने कहा कि आत्मघाती बम हमलावर एक अफगान नागरिक था।

सेना की मीडिया शाखा के अनुसार, पाकिस्तान के सुरक्षा बलों द्वारा रविवार को प्रांत में एक खुफिया अभियान के दौरान आठ आतंकवादियों को मार गिराये जाने के बाद यह आत्मघाती हमला हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now