एजेंसी न्यूज

Hapur Accident: कांवड़ियों को लेजा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो कांवड़ियों की मौत,10 घायल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो कांवड़ियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. ये कांवडिए गाजियाबाद से थे और गंगाजल लेने के लिए हापुड़ के ब्रजघाट जा रहे थे.

Hapur Accident: कांवड़ियों को लेजा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो कांवड़ियों की मौत,10 घायल
Road Accident (img: File photo)

हापुड़ (उप्र), 2 अगस्त : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो कांवड़ियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. ये कांवडिए गाजियाबाद से थे और गंगाजल लेने के लिए हापुड़ के ब्रजघाट जा रहे थे.

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और यह बाबू गढ़ इलाके में राजमार्ग पर पलट गई. दुर्घटना के समय ट्रॉली में 20 से अधिक कांवड़िये सवार थे. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को पुलिस वाहन से अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल कुछ कांवड़ियों को इलाज के ?लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है. यह भी पढ़ें : Bihar Dengue Case: बिहार में डेंगू के मरीजों की बढ़ रही संख्या, ‘हॉट स्पॉट’ पर कड़ी नजर

बाबू गढ़ थाने के प्रभारी विजय गुप्ता ने बतायाा, ‘‘पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. कुछ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उचित उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ दो युवकों सौरभ और चिराग की इलाज के दौरान मौत हो गई.’’ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2024 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).