एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | दक्षिणी लेबनान में इजराइली हवाई हमले में दो पत्रकारों की मौत :अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लेबनान के टीवी स्टेशन से प्रसारित खबर के अनुसार, हमले में एक लेबनानी नागरिक की भी मौत हुई है।

विदेश की खबरें | दक्षिणी लेबनान में इजराइली हवाई हमले में दो पत्रकारों की मौत :अधिकारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लेबनान के टीवी स्टेशन से प्रसारित खबर के अनुसार, हमले में एक लेबनानी नागरिक की भी मौत हुई है।

पैन-अरब अल-मयादीन टीवी राजनीतिक रूप से लेबनानी चरमपंथी समूह हिजबुल्ला से संबद्ध है। इसने हमले में मारे गए पत्रकारों की पहचान फराह उमर और कैमरामैन रबीह मामरी के रूप में की है। खबर के अनुसार, वे दोनों इजराइली हवाई हमले में मारे गए।

टीवी चैनल के निदेशक घासन बिन जिद्दो ने कहा, ‘‘उन्हें सीधे तौर पर निशाना बनाया गया। यह संयोग नहीं था।’’

लेबनानी सूचना मंत्री जैद माकरी ने पत्रकारों पर हमले को ‘बर्बर’ करार दिया।

इजराइली सेना ने कहा कि वह इस पर गौर कर रही है।

स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को दक्षिणी लेबनान में कई इजराइली हमले होने की खबर प्रसारित की है।

लेबनान-इजराइल सीमा पर हिजबुल्ला और इजराइली सैनिकों के बीच दोनों ओर से प्रतिदिन गोलाबारी हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2023 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).